छत्तीसगढ़लोकप्रिय

धान खरीदी केन्द्र में किसानों से हो रही ठगी

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। CG NEWS : जिले के खड़गवां ग्राम के खड़गवां धान खरीदी केन्द्र में अनिमित्ता देखने को मिल रही है, जहां किसानो से धान शासन द्वारा तय मानकों से अधिक पर खरीदा जा रहा है। जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। शासन द्वारा धान खरीदी तौल में 40 किलो छः सौ ग्राम तय किया गया है। किन्तु यहां उससे अधिक 41 किलो 3 सौ से 4 सौ किलोग्राम तक धान लिया जा रहा है, सोचिए की किस प्रकार से किसानो को ठगा जा रहा है।

धान मानकों के अनुसार भी यहां धान की जांच नही की जा रही है। यहां तक कि धान खरीदी केन्द्र में खरीदी प्रभारी तक मौजूद नहीं थे। जब इस बात की जानकारी हमारे द्वारा जिला कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी को दिया गया तो तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर खड़गवां धान खरीदी केन्द्र पर औचक निरीक्षण किया गया, जिसमे अनिमितता पाई गई और तहसीलदार खड़गवां द्वारा फटकार लगाते हुए इस पर कार्यवाही करने की बात कही गई। अब देखना यह है कि यह कार्यवाही सिर्फ खाना पूर्ति होती है या किसानों को इससे कोई लाभ भी होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button