कोरबालोकप्रिय

तेज रफ़्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, चालक की हालत गंभीर

कोरबा में सड़क हादसों के दौरान लोगों के हताहत होने का दौर जारी है। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दस फिट नीचे जा गिरी । इस हादसे में चालक को गंभीर चोट लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह मामला सीएसईबी चौकी के अंतर्गत कोहड़िया का है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दस फिट नीचे बायपास नहर में जा गिरी । इस घटना में पिकअप ड्राइवर को गंभीर चोट आयी है। दुर्घटना के दौरान चालक घंटो तक वाहन में ही फंसा रहा, और मदद की गुहार लगाता रहा। चालक की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत कर के उसे बाहर निकाला। सीएसईबी पुलिस को सूचना दे दी गई है जिसके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!