जांजगीर चाम्पालोकप्रिय

रफ़्तार का कहर जारी…दो बाइकों में हुई जोरदार भिड़ंत, 2 लोगों की मौत

जांजगीर चांपा। वीरेंद्र जायसवाल। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहे है. लगातार जिले में सड़क हादसा हो रहे है. एक बार फिर से ताजा मामला जांजगीर जिले के मेऊभाटा के पास मेन रोड में दो बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई है। जिसमें 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं महिला सहित तीन लोगों घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए पामगढ़ अस्पताल लाया गया। गंभीर चोट लगने के बाद उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम खिसोरा के रहने वाला करण कोसले अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गिरौधपूरी घूमने गए हुए थे। तीनों एक बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक में सवार मनोज संडे अपनी पत्नी के साथ शिवरीनारायण की ओर जा रहे थे।

दोनों की बाइक मेऊभाटा मेन रोड के पास आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बाइक की टक्कर से बाइक सवार सभी एक दूसरे से दूर जा गिरे। सभी घायलों को उपचार के लिए पामगढ़ अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत करण कोसले और मनोज संडे को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल महिला और दो युवकों को गंभीर चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। दोनों मृतक के शव को पामगढ़ अस्पताल के मॉर्चुरी में रखा गया है। आज मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!