छत्तीसगढ़दुर्घटनाप्रज्ञा 24 न्यूजमुख्य खबरसारंगढ़ बिलाईगढ़
सारंगढ़ के लातनाला में युवक मछली पकड़ते समय लापता

सारंगढ़ के लातनाला में युवक मछली पकड़ते समय लापता
सारंगढ़ : आज शाम सारंगढ़ के लातनाला क्षेत्र में एक युवक के लापता होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपने दोस्तों के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और दोबारा बाहर नहीं निकला।मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है, जो युवक की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक लगभग एक घंटे से लापता है, जिससे परिवार और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल है।पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और रेस्क्यू टीम लगातार तलाश जारी रखे हुए है।












