मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

कैरियर पॉइंट नेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल भटगांव में हुआ भव्य आनंद मेला का आयोजन बच्चों ने बनाये विभिन्न प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजन 

कैरियर पॉइंट नेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल भटगांव में हुआ भव्य आनंद मेला का आयोजन

बच्चों ने बनाये विभिन्न प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजन 

भटगांव – जिला सारंगढ-बिलाईगढ़ के विकासखंड बिलाईगढ़ के नगर पंचायत भटगांव में संचालित कैरियर पॉइंट नेशनल स्कूल भटगांव में स्कूली बच्चों द्वारा आनंद मेला का भव्य आयोजन प्रमोद हार्डवेयर के पास मेंन रोड भटगांव में रखा गया।

बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के छोटे और मंझोले शॉप दुकान लगाए गए। बच्चे इसमे खूब व्यापारी, गुण और कुशलता अपने आप कैसे दुकान को संचालित करना है। यह सब कार्य को करते दिखे। बच्चों के द्वारा लगाए गए स्टॉल में मुख्य रूप से गोलगप्पे की दुकान,चाट की दुकान, पास्ता, मैगी,गाजर की हलुवा, इडली,शांभर ढोकला,आइसक्रीम, गुलाब जामुन,डोसा, मंचूरियन, मोमोस, छतीसगढ़ी व्यंजन, ठेठरी, खुर्मी, चीला,अईरसा,गुलगुला भजिया, मिर्ची भजिया, उपमा,छोले भटूरे,फल ,पान पैकिंग,नमकीन, बिस्किट,बटाटा बड़ा, दही बड़ा, बर्गर पिज्जा,ऐसे 30 से अधिक दुकान बच्चों के द्वारा लगाई गई थी।

इसके अतिरिक्त कुछ बच्चों ने सब्जी विक्रय की दुकान, छल्ले वाला खेल का दुकान,गुब्बारे की दुकान, निशाने बाजी की दुकान का भी स्टाल लगाए।बच्चो के उत्साह वर्धन के लिए बच्चे के पालक भी बड़ी संख्या में बच्चो के आनंद मेला पहुंचे और बच्चों का उत्साह वर्धन किये वही मेले पहुंचे सभी नागरिकों एवं पालकों ने भी खूब मेले का आनंद उठाये बच्चे अपने दुकान के अलावा दूसरे बच्चों के दुकान में भी जाकर खरीदी करते नजर आए तथा पैसों के हिसाब किताब और सामान की देख रेख व्यापारी बिजनेस आडिया आदि सब सिखने को मिले।

इसमें स्कूल के शिक्षक बच्चों के साथ पूरे समय उनके सहयोग के लिए उनके साथ बने रहे। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरे ,भटगांव नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक नगर पंचायत के पार्षद संजीव शिला साहू,पार्षद रंजीता सुरेश रघु,पार्षद लक्ष्मी साहू, भाजपा युवा नेता धीरज सिंह दिक्षित प्रेम भुवन प्रताप सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव के प्राचार्य प्रियतम भारद्वाज,भटगांव थाना प्रभारी अमृत भार्गव, कैरियर पॉइंट नेशनल स्कूल भटगांव के संचालक नरेश चौहान/प्रियंका चौहान एवं सभी पत्रकार उपस्थित रहे.

सभी अतिथियों ने आनंद मेला का शुभारंभ सामुहिक रूप से छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षक/शिक्षिकाये रमेश कुर्रे,देवानंद चौहान,रमेश विभार, देवानंद साहू, लीलाधर कुर्रे, सुरेंद्र भारती, प्रकाश नारंग, कु भारती आदित्य, संध्या साहु, रश्मि देवांगन, प्रीति देवांगन,हेमलता पटेल, मीनाक्षी साहू, भावना देवांगन, ममता केसरवानी, निधि पटेल,सेवती साहु, रेशमा मानिकपुरी ,गजानन्द साहू आदि सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने भरपूर सहयोग किया।

कार्यक्रम के अंत मे बच्चों ने सामुहिक रूप से छतीसगढ़ी वेशभूषा में छतीसगढ़ी लोक नृत्य भी प्रस्तुत किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!