रायपुरलोकप्रिय

ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर का वर्ष 2024 का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

रायपुर। हरेंद्र बघेल । CG NEWS : ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर द्वारा वर्ष 2024 हेतु नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया है । मीडिया प्राभारी शशिकान्त यदु ने बताया कि, कार्यक्रम का शुभारम्भ धरतीमाता की प्रतिमा का माल्यार्पण तिलक चंदन लगाकर किया गया उकसे साथ वंदे मातरम गीत के माध्यम से कार्यक्रम को गति प्रदान किया गया है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में श्रुति साहू द्वारा गणेश वंदना की मधुर संगीत में शानदार प्रस्तुति दिया गया। संस्था विगत 6 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य कर रही है, अपने कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु नगर निगम तर्ज पर जोन वार्ड का गठन कर कार्य कर रही है जिसमे कार्यरत पदाधिकारियों का चयन केवल 1 वर्ष के लिए होता है। 15 जोन से नवनिर्वाचित अध्यक्षों सचिवों एवँ नए सदस्यों हेतु शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है।

वर्ष 2024 में ग्रीन आर्मी संपूर्ण छत्तीसगढ़ में हरीयर छत्तीसढ़ के लिय कार्य करेगा मिशन 2024 हमर छत्त्तीसगढ़ हरीयर छत्तीसगढ़ होगा। अब संस्था 17 जोन से बढ़कर 21 जोन एवं संपूर्ण 70 वार्ड में वार्ड स्तर पर टीम गठन कर कार्य करेगा रायपुर का सबसे बढ़ा तालाब गजराज बांध बोरीयाखुर्द वर्ष 2024 में ग्रीन आर्मी के मिशन पर होगा एवं छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता को पर्यावरण संरक्षण संबंधी विषय पर जागरूक करने हेतू सवा लाख विधार्थीयों की टीम बनाई जायेगी। शहर आगामी 5 वर्षो में ग्रीन रायपुर के रूप में तैयार निश्चित रूप से तैयार हो जायेगा ।

कार्यक्रम के दौरान शपथ अधिकारी अमिताभ दुबे द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों तथा सदस्यों को शपथ दिलवाते हुए वचनबद्धता दोहराई गयी एवँ फूलमालाए, बैच, आईकार्ड पहनाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर ब्राह्मण पारा जोन अध्यक्ष सुषमा सोनी, पुरानी बस्ती जोन नीलम अग्रवाल, गुढ़ियारी जोन बिपीन खंडेलवाल, संतोषी नगर जोन ऋषिकांत चंद्राकर, शंकर नगर जोन, लक्ष्मण साहू चंगोराभाठा जोन पदमिनी वर्मा, अमलीडीह जोन राजू लाल यादव, देवपुरी जोन गजमोहन साहू, टाटीबंध जोन पी के तिवारी, सरोना जोन प्रशांत सिंग ठाकुर, सिविल लाइन ज़ोन संतोष अग्रवाल, समता कालोनी ऋषिकर, दिन दयाल उपाध्याय नगर श्याम बघेल, अमलेश्वर ज़ोन दिलीप तिवारी देवेन्द्र नगर जोन अनिता अग्रवाल एवँ ब्राह्मण पारा जोन आकाश पांडेय, पुरानी बस्ती जोन दुर्गा जैन, गुढ़ियारी मुन्ना सिंग, संतोषी नगर जोन बबलू साहू, शंकर नगर जोन अरुण साहू, चंगोराभाठा जोन पुनिता चंद्रा, अमलीडीह जोन भरत त्रिवेदी, देवपुरी जोन, सुनील कर्मकार, टाटीबंध जोन नरेश साहू, सरोना जोन गौतम गिरी गोस्वामी, सिविल लाइन ज़ोन यशस्वी रेड्डी, समाता कालोनी मोहित अग्रवाल, दिन दयाल उपाध्याय नगर नारायण सेन, अमलेश्वर ज़ोन विनीत दुबे, देवेन्द्र नगर जोन विपुल साहू एवँ 40 से अधिक सदस्यों ने शपथ ग्रहण लेते हुए वचन बद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के दौरान अतिथि के रूप में दिनेश अठवाणी, जितेंद्र धुरंधर मुख्यरूप से उपस्थित रहे। आई टी एम के विधार्थीयों को 7 दिवसीय कार्यशाला में सहभागीता हेतू सम्मानीत किया गया। दिनेश अठवाणी ने ग्रीन आर्मी की कार्याे का सराहना करते हुए कहा कि संस्था के ऊर्जावान सदस्यों को देखते हुए हमें लगता है अब रायपुर हराभरा होकर ही रहेगा।

जितेंद्र धुरंधर ने कहा आज हमर गांव के मुक्तिधाम तालाब अउ मंदिर में ग्रीन आर्मी के लगाए पेड़ मन लहलावत हे अउ शोभा बढ़ावत हे दुनिया के महान व्यक्ति उही हरे जेनहा छोटे छोटे काम करके लोगन ल जोड़ते अउ निस्वार्थ भाव से सेवा देते। अध्यक्ष मोहन वल्यानी ने 2023 में किये गए कार्याे की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को रुके हुए कार्याे कोे जल्द गति प्रदान करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्य चौरे द्वारा किया गया जिनके कुशल संचालन से उपस्थित 200 से अधिक पर्यावरण प्रेमी ने कार्यक्रम के दौरान अपना स्थान बनाये रखा साथ ही मीडिया प्राभारी शशिकान्त यदु ने डिजिटल स्लाइडर के माध्यम से अतिथियों का स्वागत एवँ 2023 में ग्रीन आर्मी द्वारा किये गए पहल कार्याे की जानकरी प्रस्तुत की जो कार्यक्रम के दौरान ध्यानाकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के माध्यम से किया गया, उस दौरान संस्था पदाधिकारी, पूर्व पधाधिकारी, सदस्य एवँ पर्यावरण प्रेमीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिन्हे संस्थापक अमीताभ दुबे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!