

रायपुर । हरेंद्र बघेल । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से उनके राजधानी रायपुर स्थित निवास में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा उपस्थित रहे।

बात दे भाजपा ने राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में 21 सांसदों को चुनावी मैदान पर उतारा था। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, सांसद अरुण साव, सांसद विजय बघेल ने चुनाव लड़ा। इनमें विजय बघेल चुनाव हार गए। बाकी को जीत मिली।



