बलौदा बाज़ारलोकप्रिय

19 दिसम्बर 2023 से प्रत्येक ग्राम में विशेष ग्राम सभा का आयोजन के निर्देश दिए,,,अग्निवीर भर्ती रैली 15 से 23 दिसम्बर तक।

बलौदाबाजार / दीपक वर्मा / 13 दिसम्बर 2023/

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए 15 से 23 दिसम्बर तक रैली का आयोजन किया गया है। रैली का आयोजन जांजगीर -चांपा जिले के खोखराभाठा स्थित पुलिस लाईन में आयोजित की जायेगी। कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने वाले पात्र अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।

अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली के लिए अप्रैल 2023 में ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीसीई) का आयोजन किया गया था जिसमें उत्तीर्ण युवाओं की शारीरिक दक्षता और चयन परीक्षा का आयोजन जांजगीर चांपा में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अभ्यार्थिओं के लिए 18 दिसम्बर 2023 एवं 20 दिसम्बर 2023 को निर्धारित की गई है। इस दौरान 18 दिसम्बर 2023 की शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले पात्र युवाओं के लिए 17 दिसम्बर को दोपहर 12.00 बजे एवं 20 दिसम्बर 2023 की शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले युवाओं के लिए 19 दिसम्बर को दोपहर 12.00 बजे तक सभी अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज एवं आवश्यक सामग्री के साथ अपने-अपने जनपद पंचायत बलौदाबाजार, कसडोल, पलारी एवं सिमगा में उपस्थित होकर संबंधित जनपद सीईओ से सम्पर्क कर सकते है। अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए दोपहर 1.00 बजे से पुलिस लाईन खोखराभाठा जांजगीर- चांपा के लिए बस रवाना हो जायेगी।

*विशेष ग्राम सभा का आयोजन होगा 19 दिसम्बर से*

बलौदाबाजार,13 दिसम्बर 2023/ पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ के निर्देश पर कलेक्टर चंदन कुमार के मार्गदर्शन में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु जन योजना अभियान 2023-24 काआयोजन किया जा रहा है। अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कार्ययोजना का निर्माण किया जाना है। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण हेतु दिनांक 19 दिसम्बर 2023 से प्रत्येक ग्राम में विशेष ग्राम सभा का आयोजन के निर्देश दिए है।

उक्त ग्राम सभा में शतप्रतिशत उपस्थिति एवं गणपूर्ति सुनिश्चित कराने का दायित्व संबंधित सचिव,सरपंच एवं पंचों को दिया गया है।

आपदा पीड़ित 4 परिवारों को 16 लाख की आर्थिक सहायता।

बलौदाबाजार/13 दिसम्बर 2023/प्राकृतिक आपदा से मृत 4 लोगों के निकट परिजनों के लिए 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 12 दिसम्बर 2023 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार हितग्राहियों में बैसाखू फेकर पिता मनीराम फेकर, निवासी ग्राम सुन्द्रावन , तहसील पलारी, धनीराम सेन पिता रामसाय सेन, निवासी ग्राम तिल्दा, तहसील लवन, विजय कुमार गेण्डरे पिता बसंत कुमार, निवासी ग्राम धनगांव, तहसील लवन एवं जयपाल निषाद पिता जगेश्वर निषाद, निवासी ग्राम अमलकुण्डा, तहसील लवन शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के तालाब के पानी में डूबने, सर्पदंश, आग में जलने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!