मुख्य खबरलोकप्रिय

छत्तीसगढ़ में भाजपा का मुख्यमंत्री बनने पर भटगांव बसस्टैंड मे भाजपा कार्यकर्ताओ मे खुशी की लहर आतिशबाजी करते हुये एक दूसरे को खिलाये मिठाई, डॉ. दिनेश जाँगड़े का हुआ जोरदार स्वागत

छत्तीसगढ़ में भाजपा का मुख्यमंत्री बनने पर भटगांव बसस्टैंड मे भाजपा कार्यकर्ताओ मे खुशी की लहर

आतिशबाजी करते हुये एक दूसरे को खिलाये मिठाई, डॉ. दिनेश जाँगड़े का हुआ जोरदार स्वागत

विष्णुदेव साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री होंगे

भटगांव – नगर पंचायत भटगांव मे छत्तीसगढ़ में भाजपा का मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओ मे खुशी की लहर देखने को मिला.विष्णुदेव साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री बनने वाले हैं.वहीँ इस खुशी मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी करते हुये एक दूसरे को मिठाई खिलाये. वहीँ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. दिनेश जाँगड़े का जोरदार स्वागत किये और भाजपा की सरकार बनते ही सभी कार्यकर्ताओ एवं आम नागरिकों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठा. वहीँ उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे से गले मिलकर व मिठाई खिलाकर बधाई दिए. जहाँ भाजपा के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहें.

प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक के बीच विष्णुदेव साय का नाम सीएम पद के लिए फाइनल हो गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में इनके नाम का ऐलान किया गया। विष्णुदेव साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री होंगे।

विष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं। राज्य में आदिवासी समुराय की आबादी सबसे अधिक है और राय इसी समुदाय से हैं। अजित जोगी के बाद छत्तीसगढ़ में इस समुदाय से कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं बन सका था, बीजेपी इस बार आदिवासी समुदाय से आने वाले साय के ज़रिये पूरे देश में मैसेज दे रही है। विष्णुदेव साय 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button