क्राइमबिलासपुरलोकप्रिय

बहन के साथ अवैध सम्बन्ध के चलते युवक ने चाकू गोदकर की अपने ही साढू की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर के थाना सकरी अंतर्गत अवैध सम्बन्ध को लेकर एक भाई ने अपने ही साढू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुंदन डोम आरोपी राजा डोम का सगा साढू भाई था। जिसका अवैध संबंध राजा डोम की बहन के साथ था। राजा ने कई बार कुंदन को समझाइश भी दी थी। लेकिन राजा का साढू गलत हरकत करने से बाज नहीं आ रहा था।

शुक्रवार रात को एक बार फिर राजा डोम ने कुंदन को अपनी बहन के घर में देख लिया। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद आपा खोकर राजा डोम ने अपने पास रखे चाकू से कुंदन की हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी भी घायल हुआ है। सूचना के कुछ ही घंटे में सकरी पुलिस ने आरोपी राजा डोम को गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button