रायपुरलोकप्रिय

छत्तीसगढ़ में किसके सिर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज!आज तय हो सकता है नाम

रायपुर । हरेंद्र बघेल । छत्तीसगढ़ भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मंथन जारी है। शुक्रवार को पार्टी हाईकमान इस पर निर्णय ले सकता है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के लिए शुक्रवार को पर्यवेक्षक नियुक्त किए जा सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार शनिवार तक प्रदेश में पर्यवेक्षक आएंगे और रविवार को विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के चेहरे पर निर्णय हो सकता है।

राजनीतिक समीक्षकों के मुताबिक पार्टी इस बार ऐसे मुख्यमंत्री की तलाश में है जो कि अगले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को जीत दिलाने में फिट बैठता हो।पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के लिए मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का नाम रेस में पहले है। इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह और महाराष्ट्र के राज्यपाल व रायपुर में सात बार लोकसभा सदस्य रहे रमेश बैस के नाम पर भी चर्चा है। वहीं बताया जाता है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से भी डा. पूणेंदु सक्सेना के नाम पर चर्चा है।

प्रोटेम स्पीकर चुने जा सकते हैं बृजमोहन

छठी विधानसभा के लिए इस बार भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल सबसे कम उम्र के प्रोटेम स्पीकर बन सकते हैं। मौजूदा विधायकों में से वह सबसे अनुभवी और आठ बार के विधायक हैं, इसलिए उनकी सबसे अधिक संभावना है। बतादें कि छत्तीसगढ़ की विधानसभा में सबसे अनुभवी विधायक को ही प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने की परंपरा रही। है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!