रायपुरलोकप्रिय

छत्तीसगढ़ में कल से तीन दिनों तक होगी बारिश – मौसम विभाग

रायपुर । हरेंद्र बघेल ।  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसन ने का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के साथ ही चक्रवात के चलते प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार से हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है। बस्तर क्षेत्र में तो आज भी वर्षा के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है,इसके चलते ठंड थोड़ी कम है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी बादल छाए रहने के साथ ही हल्की वर्षा भी हो रही है। कुछ दिनों में जैसे ही मौसम साफ होगा,ठंड में भी एकाएक बढ़ोतरी होगी। छह दिसंबर के बाद से ठंड में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

प्रदेश भर में शनिवार को नारायणपुर सबसे ठंडा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!