
दंतेवाड़ा। CG BREAKING : नक्सलियों ने अपने पीएलजीए सप्ताह के पहले ही दिन बड़ी साजिश रच दी। सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए नक्सलियों आज सुबह आईईडी ब्लॉस्ट कर दिया। विस्फोट की चपेट में आने से 2 जवान घायल हो गए हैं। वहीं, जवानों के साथ चल रहा एक टीवी पत्रकार बालबाल बच गया। बारसूर थाना क्षेत्र की घटना।
घटना बारसूर थाना क्षेत्र की है। बारसूर पल्ली मार्ग पर नक्सलियों ने बीती रात बैनर लगा दिया था। इसकी सूचना पर सुरक्षाबल के जवान बैनर हटाने के लिए बारसूर से रवाना हुए। बारसूर पल्ली मार्ग के सातधार 195 बटालियन के जवान ब्रिज के पास लगे बैनर पोस्टर को निकाल रहे थे तभी नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में घायल हुए दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जवानों के साथ एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल का पत्रकार चल रहा था। पत्रकार का नाम रिकेश्वर राना बताया जा रहा है। पत्रकार सहित बाकी जवान पूरी तरह सुरक्षित हैं।
सीआरपीएफ डीआईजी विकास क्रटेरिया ने घटना की पुष्टि करते हुए जानकारी दी की सुबह 7:00 बजे हमें इनपुट मिली थी की सुदर तुलार गुफा की ओर में नक्सली गतिविधियां चल रही है, जिसपर मौके पर जाकर हमारे जवान लगातार सर्चिंग कर रहे थे तभी इस दौरान संदिग्ध हालत में कुछ पैकेट में बम पड़े हुए दिखे। बम को आसानी से बम निरोधक दस्ता डॉग की मदद से डिफ्यूज करने की कोशिश की गई लेकिन हल्की सी चूक हो जाने के कारण बम ब्लास्ट हो गया, जिससे दो जवानों को चोटें आई हैं। दोनों घायल जवान को उचित इलाज के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया है, एक जवान के सिर पर हल्की चोट आई है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।