रायपुरलोकप्रिय

EXIT POLL CG ELECTION 2023 : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50, भाजपा को 36-46 सीट मिलने का अनुमान, क्या सत्ता पक्ष करेगी वापसी या विपक्ष को मिलेगा मौका !

रायपुर। हरेंद्र बघेल । EXIT POLL CG ELECTION 2023 : दिसंबर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं. इन चुनावी राज्यों में एक प्रदेश छत्तीसगढ़ भी है, जहां दो चरणों में वोटिंग हुई थी. Exit Poll के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को काटे की टक्कर मिल रही है. यहां कांग्रेस को 40-50 सीटें मिलने का अनुमान है. तो वहीं बीजेपी को 36 से 46 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. बता दें कि यहां 7 व 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी. छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर वोटिंग हुई थीं.

छत्तीसगढ़ में प्रतिशत 76.31 फीसदी रहा जो साल 2018 के मुकाबले (76.88) मामूली नीचे था. यहां फेज-1 में 20 सीटों पर चुनाव हुए थे, तो वहीं फेज 2 में बाकी बची 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी. चुनाव के नतीजों से पहले सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी पार्टी बीजेपी दोनों में हलचल है. छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटे हैं, इनमें कांग्रेस का दावा है कि वह 75 सीटें जीतेगी. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी में काटे की टक्कर मिल रही है. यहां कांग्रेस को 40-50 सीटें मिलने का अनुमान है. तो वहीं बीजेपी को 36 से 46 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. बता दें कि यहां 7 व 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी. छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर वोटिंग हुई थीं। 3 दिसंबर को परिणाम आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!