छत्तीसगढ़राजनांदगॉव

एक रात में ही 7 पुलिस वालों के घर हुई चोरी, लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए चोर

राजनांदगांव। CG CRIME NEWS : शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है, यहां चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वे अब पुलिस वालों के घर को भी अपना निशाना बना रहे हैं। बीते दिनों शहर के 8वीं बटालियन के 8 मकानों में अज्ञात चोरों के द्वारा ताले तोड़े गए। वहीं, एक साथ 7 मकानों से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम की चोरी कर ली गई।

राजनांदगांव शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों चोर सक्रिय नजर आ रहे हैं, यहां चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिस वालों के घरों को भी वे अपना निशाना बना रहे हैं। यहां चोरों के हौसले का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि एक रात में ही अज्ञात चोरों ने 8 पुलिस वालों के मकानों को अपना धावाबोला और एक ही रात में 7 मकानों से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम की चोरी कर ली। इन 8 पुलिस वालों के घर से हुई चोरी में लगभग 15 से 20 लाख रुपए के गहने और नगदी रकम अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है, जिससे पुलिस के भी होश फाख्ता़ है।

वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। शहर में बढ़ती चोरियों और एक साथ 7 पुलिस वालों के घर में हुई चोरी के मामले को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल का कहना है जिस तरह से पूर्व की चोरियों में आरोपियों को पकड़ा गया है, उसी तरह से जल्द ही इन चोरी के आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

राजनांदगांव शहर में स्थित 8वीं बटालियन चारों तरफ से सुरक्षा घेरे में है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी हैं गेट पर 24 घंटे पुलिस जवानों को पहरा रहता है। इसके बावजूद अज्ञात चोरों के द्वारा इन पुलिसवालों के घरों में एक ही रात में चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस वालों को ही चुनौती दी है। और साथ ही पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किये हैं। वहीं, जब चोरों से पुलिस वालों के घर ही सुरक्षित नहीं है तो फिर आम जनता के घरों की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button