मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

आनंद मेले में लोट्स पब्लिक स्कूल भटगांव के बच्चों ने लगाए छतीसगढ़ी व्यंजनों के स्टाल

आनंद मेले में लोट्स पब्लिक स्कूल भटगांव के बच्चों ने लगाए छतीसगढ़ी व्यंजनों के स्टाल

भटगांव/बिलाईगढ़ – नगर पंचायत भटगांव में स्थित लोटस पब्लिक स्कूल भटगांव में स्कूली बच्चों द्वारा आनंद मेला का भव्य आयोजन स्थान-पुराना नगर पंचायत भटगांव में रखा गया।बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के छोटे और मंझोले शॉप दुकान लगाए गए। बच्चे इसमे खूब व्यापारी गुण और कुशलता अपने आप कैसे दुकान को संचालित करना है। यह सब कार्य को करते दिखे। बच्चों के द्वारा लगाए गए स्टॉल में मुख्य रूप रसमलाई की दुकान से गोलगप्पे की दुकान, चाट की दुकान, पास्ता, मैगी, गाजर की हलुवा, इडली,शांभर ढोकला,आइसक्रीम, गुलाब जामुन,डोसा, मंचूरियन, मोमोस, छतीसगढ़ी व्यंजन, ठेठरी, खुर्मी, चीला,अईरसा,गुलगुला भजिया, मिर्ची भजिया, उपमा,छोले भटूरे,फल ,पान पैकिंग,नमकीन, बिस्किट,बटाटा बड़ा, दही बड़ा, बर्गर पिज्जा ऐसे 30 से भी अधिक दुकान बच्चों के द्वारा लगाई गई थी।

इसके अतिरिक्त कुछ बच्चों ने सब्जी विक्रय की दुकान, छल्ले वाला खेल का दुकान,गुब्बारे की दुकान, निशाने बाजी की दुकान का भी स्टाल लगाए।

हर्षिता, मानसी, दिव्य ज्योति, साक्षी, निकिता ग्रुप ने ग्लास बलून एवं रबर गेम सभी पालक एवं पत्रकार के. पी. पटेल के परिवार को रोचक लगा और गेम भी खेले.

बच्चो के उत्साह वर्धन के लिए बच्चे के पालक भी बड़ी संख्या में बच्चो के आनंद मेला पहुंचे और बच्चों का उत्साह वर्धन किये. वही मेले पहुंचे सभी नागरिकों एवं पालकों ने भी खूब मेले का आनंद उठाये. बच्चे अपने दुकान के अलावा दूसरे बच्चों के दुकान में भी जाकर खरीदी करते नजर आए तथा पैसों के हिसाब किताब और सामान की देख रेख व्यापारी बिजनेस आडिया आदि सब सिखने को मिले।

इसमें स्कूल के शिक्षक बच्चों के साथ पूरे समय उनके सहयोग के लिए साथ मे बने रहे। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक, उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, पार्षद संजीव शिला साहू, व्यपारी संघ भटगांव के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन, बालवाड़ी समन्वयक संजू राजेत्री, थाना प्रभारी अमृत भार्गव, लोटस पब्लिक स्कूल भटगांव के संचालक लक्ष्मीनारायन साहू व नेहा साहु, पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, ,रूपनारायण सिंह राजपूत, ,सहदेव सिदार, के पी पटेल, रामदुलार साहू,योगेश केसरवानी, गनपत बंजारे, संदीप पटेल, स्कूल के प्राचार्य दूधनाथ जायसवाल सर , सह प्राचार्य किरण साहू मैम, अकॉउंटेन शालीग्राम साहू सर एवं सभी अतिथियों ने आनंद मेला का शुभारंभ सामुहिक रूप से छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षक/शिक्षिकाये, सभी बच्चों के पालक सहित सभी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित होकर आनंद मेला का लुप्त उठाये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!