

हरेन्द्र बघेल रायपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अक्षय ऊर्जा प्रोद्यौगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, इलेक्ट्रानिक्स एवं फोटोनिक्स अध्ययनशाला, क्रेडा, रायपुर तथा एनर्जी स्वराज फाउंडेशन मुंबई के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय Energy Literacy Training कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन से किया गया जिसके पश्चात मुख्य अतिथियो का स्वागत एवं संबोधन विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रानिक्स एवं फोटोनिक्स तथा समन्वयक, अक्षय ऊर्जा प्रोद्यौगिकी एवं प्रबंधन संस्थान रायपुर, डॉ कविता ठाकुर के द्वारा किया गया उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे मे समस्त विद्यार्थियों एवं विभाग के शिक्षकों को अवगत कराया।
जिसके पश्चात कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संजीव जैन, मुख्य अभियंता, क्रेडा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सौर ऊर्जा को अपने दैनिक जीवन में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया और उसके फायदों के बारे मे विद्यार्थियों को बताया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो केशरी लाल वर्मा, कुलपति पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ने विशिष्ट अतिथि संजीव जैन को इस कार्यक्रम के द्वारा विद्यार्थियों को Energy Literate बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य को देखते हुए इसे विश्वविद्यालय के अंतर्गत 151 महाविद्यालयों में आयोजित करने का विचार व्यक्त किया जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो सके और अक्षय ऊर्जा का उपयोग दैनिक जीवन मे कर सके।
इसके पश्चात संजीव जैन ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉ.चेतन सिंह सोलंकी, प्रोफेसर आई आई टी मुंबई जिन्हे सोलर मेन ऑफ इंडिया भी कहा जाता है, के Energy Literacy Training के 12 modules द्वारा प्रतिभागियों को Energy Literate किया गया, जिसका उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति के ऊर्जा खपत के बारे मे बताना एवं ऊर्जा संरक्षण कैसे किया जाए उन साधनो के बारे अवगत कराना था। साथ ही साथ उन्होंने ऊर्जा संरक्षण एवं अक्षय ऊर्जा उत्पादन तथा कार्बन उत्सर्जन को कम करने में क्रेडा की सहभागिता के बारे में बताया।
उदघाटन सत्र की उद्घोषिका डॉ बसुमती नाडिग थी, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की शिक्षिका आयुषी सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। ट्रेनिंग सत्र के अंत में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे विश्वविद्यालय के विभिन्न अध्ययनशालाओं से करीब ७० से अधिक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। ट्रेनिंग सत्र के समापन पर अक्षय ऊर्जा विभाग के गजेंद्र सिंह राठौर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के सुनंदन मंडल, सोनू कुमार सिंह, शालिनी वर्मा तथा अक्षय ऊर्जा विभाग के अंकुर श्रीवास्तव, कुसुम सोनकर एवं लतिका सिंह सहित दोनों अध्ययनशालाओं के समस्त विद्यार्थी मौजूद थे ।





