छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

गाँव की चौखट से शिखर तक: अरविंद सिदार की PSC सफलता की कहानी

दृढ़ संकल्प और लगन से मिली ऐतिहासिक सफलता

गाँव की चौखट से शिखर तक: अरविंद सिदार की PSC सफलता की कहानी

दृढ़ संकल्प और लगन से मिली ऐतिहासिक सफलता

सारंगढ़  बिलाईगढ़ : सारंगढ़ जिले के एक छोटे से गाँव, झरपडीह, से निकलकर परिवार के होनहार बेटे, अरविंद सिदार, ने PSC (लोक सेवा आयोग) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्हें आबकारी उपनिरीक्षक के पद पर चयनित किया गया है।

अरविंद की यह शानदार सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गाँव और जिले के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि संकल्प, अथक परिश्रम, और मजबूत इच्छाशक्ति से सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है।

गाँव में उत्साह और प्रेरणा का माहौल बन चुका है अरविंद की इस उपलब्धि से गाँव झरपडीह में उत्साह और जश्न का माहौल है। उनके ग्रामीण साथियों ने अत्यंत खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता गाँव को एक नई पहचान देगी। साथ ही

सिदार परिवार ने गर्व जताते हुए कहा कि उनके बेटे ने परिवार का मान बढ़ाया है और यह संदेश दिया है कि सफलता किसी बड़े शहर या संसाधनों की मोहताज नहीं होती। कड़ी मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। परिवार ने अरविंद को भरपूर आशीर्वाद दिया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है

पिता की उम्मीदों पर खरा उतरा बेटा

वहीं अरविंद के पिता भोगसिंह सिदार ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा : बेटे ने जिस तरह PSC में सफलता हासिल की है,एक पिता होने के नाते जो हमसे बन पाया सब किया लेकिन बेटे ने हमारी उम्मीदों पर खरा उतरा है यह हमारे क्षेत्र के सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है। इस उपलब्धि ने हमारे जिले, गाँव और परिवार का मान कई गुना बढ़ा दिया है वहीं उन्होंने आगे कहा कि हमने हमेशा बेटे को लगातार दृढ़ इच्छा शक्ति से निरन्तर प्रयास करते देखा है उसके प्रयास पर पूरा भरोसा था

मां के आंखों में खुशी की आशु चमक रहे थे वहीं उनकी माता तिरिथमती सिदार ने कहा अरविंद ने सिद्ध कर दिया कि यदि सपनों को उड़ान दी जाए और सही मार्गदर्शन मिले, तो कोई भी बेटा आसमान की ऊँचाइयों को छू सकता है। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगी गांव से निकल कर मेरा बेटा कर सकता है तो आप भी कर सकते है वहीं पूरी परिवार में खुशियों का माहौल छाया हुआ है ग्रामवासियों द्वारा लगातार बधाइयों का तांता लगा हुआ है। अरविंद की यह उपलब्धि गाँव के बच्चों में भी शिक्षा और बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा जगा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!