मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़
भटगांव के बूथ क्रमांक 173 मे मोर संगवारी आदर्श मतदान केंद्र में वार्ड 02 के भाजपा पार्षद शीला संजीव साहू ने दिया अपना अमूल्य वोट


भटगांव के बूथ क्रमांक 173 मे मोर संगवारी आदर्श मतदान केंद्र में वार्ड 02 के भाजपा पार्षद शीला संजीव साहू ने दिया अपना अमूल्य वोट
नगर के सभी मतदाताओं को बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील
भटगांव /बिलाईगढ़ : के पी पटेल : आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण का मतदान 70 विस क्षेत्र में सुबह 8 बजे से ही जारी है। वही बिलाईगढ़ विधानसभा 43 अंतर्गत नगर भटगांव के बूथ क्रमांक 173 मोर संगवारी आदर्श मतदान केंद्र में वार्ड 02 के भाजपा पार्षद शीला संजीव साहू ने अपना अमूल्य वोट डाला और नगर के सभी मतदाताओं को बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील किए.

शासकीय उच्च माध्य कन्या शाला भटगांव में पोलिंग बूथ क्र. 172 173 एवं 174 के तीन बूथ है जिसमे से 173 को संगवारी मतदान केंद्र बनाया गया है जिसमे सभी कर्मचारी महिला वर्ग के है.










