छत्तीसगढ़लोकप्रियस्वास्थ्य

पद्मश्री विभूषण तीजन बाई की हालत जानने पहुंचे कलाकार, डॉ.दीनदयाल साहू के जन्मदिन में हुए शामिल

CG NEWS : पद्मश्री विभूषण तीजन बाई की हालत जानने पहुंचे कलाकार, डॉ.दीनदयाल साहू के जन्मदिन में हुए शामिल

राजिम। CG NEWS : गरियाबंद जिले के लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन के कलाकार पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के पद्म विभूषण और पद्मश्री मति तीजन बाई से उनके स्वास्थ्य गत हालत जानने पहुंचे। तीजन बाई के निवास भिलाई स्थित ग्राम गनियारी पहुंचकर परिवार वालों से भी मुलाकात किए। जहां उनकी स्वास्थ्य में सुधरने की स्थिति से रुबरु होकर, बेहतर सुधार के लिए भगवान से प्रार्थना किये।

हमारे छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति, परंपरा, कला के क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान और अधिक संबल मिले। इनके स्वस्थ होने के पश्चात पुनः कला क्षेत्र में संलग्न होकर देश-विदेश में छत्तीसगढ़ का परचम स्थापित हो तथा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न उन्हें प्राप्त हो। इसके लिए सिरजन गरियाबंद ने उनके लिए ईश्वर से कामना की। शासन प्रशासन से उनके स्वास्थ्य में देखरेख के लिए आग्रह किया है।

ज्ञात हो कि सिरजन जिला परिवार गरियाबंद ने भिलाई नेहरू नगर निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम आयोजित सिरजन साहित्य परिषद सम्मान कार्यक्रम में सिरजन के प्रदेश के मुखिया डॉ.दीनदयाल साहू भिलाई के जन्मदिन कार्यक्रम में सिरकत किया। इस दौरान गंगा बाई मानिकपुरी का संक्षिप्त पंडवानी गायन और जिले के प्रधान संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार कवि समाज सेवी नूतनलाल साहू ने कविता पाठ सबको हंसाया और गुदगुदाया।इस दौरान सिरजन जिला गरियाबंद के संस्थापक गौकरण मानिकपुरी प्रधान संरक्षक नूतन लाल साहू उपाध्यक्ष गंगा बाई मानिकपुरी संयोजक खेम निषाद कोषाध्यक्ष चैतू तारक मिडिया प्रभारी यशोमति सेन जन सम्पर्क अधिकारी डोमन साहू छुरा ब्लाक ईकाई प्रमुख पवन कुमार घृतलहरे पुर्व संरक्षक बुधारु यादव और दौलत यादव आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button