
कोरबा : सुखनंदन कश्यप : CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नम्बर को होगा. सभी पार्टियों का धुआंधार प्रचार प्रसार लगातार जारी है, इसी कड़ी में आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पाली टानाखार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके के पक्ष में सभा ली और कांग्रेस पर निशाना साधा।
मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा ने देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी महिला को सम्मान दिया है। छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के चुनाव में भाजपा 14 सीट पर आगे हैं और दूसरे चरण में भी वह बहुत ज्यादा स्थान पर जीत दर्ज करेगी। हर तरफ का वातावरण हमारे पक्ष में नजर आ रहा है।