
गरियाबंद में महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरी शंकर अग्रवाल
गरियाबंद – महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के महतारी वंदन योजना के प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी आज गरियाबंद पहुंचकर भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि जिला पदाधिकारी, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, जिम्मेदारी के साथ महतारी वंदन योजना के फॉर्म को बूथ स्तर तक पहुंचाएं।
वहां बूथ के अध्यक्ष घर घर में जाकर महिलाओं से फॉर्म भरवाकर मंडल स्तर पर जमा करें। इस कार्य को हमें मतदान के पूर्व तक संपन्न करना है। इससे महिलाओं एवम उनके परिवार का वोट निश्चित रूप से भाजपा के पक्ष में जायेगी। इसके पूर्व श्री अग्रवाल जी ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर बैठक का विधिवत रूप से शुभारंभ किए।
आज के इस बैठक में गरियाबंद भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री राजेश साहू, वरिष्ठ नेता श्री मुरलीधर सिन्हा, जिला महामंत्री श्री अनिल चंद्राकर, जिला मंत्री श्रीमती मिलेश्वरी साहू, मंडल अध्यक्ष गरियाबंद श्री सुरेंद्र सोनटेके, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री आसिफ मेमन, महिला मोर्चा के जिला महामंत्री श्रीमती शीतला पांडे श्रीमती बिंदु सिन्हा, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री प्रतीक तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेतागण कार्यकर्तागण उपस्थित थे।