एडी वैष्णव स्मृति चिकित्सालय भटगांव मे गंभीर पीड़ित महिला का पेरा अम्लाइकल हार्निया का हुआ सफल ऑपरेशन


एडी वैष्णव स्मृति चिकित्सालय भटगांव मे गंभीर पीड़ित महिला का पेरा अम्लाइकल हार्निया का हुआ सफल ऑपरेशन
डॉक्टरों के टीम ने इस सफल ऑपरेशन से मरण की स्थिति मरीज को बचाया,
मरीज ने डॉक्टर के टीम को धन्यवाद ज्ञापित किये
हॉस्पिटल मे और कई गंभीर बीमारियों का हो रहा है बेहतर इलाज एवं सम्पूर्ण ऑपरेशन की सुविधा
भटगांव/बिलाईगढ़ : के पी पटेल : एडी वैष्णव चिकित्सालय सलोनी कला रोड भटगांव ,में एक अत्यंत दुर्लभ प्रकार की ऑपरेशन का सफलतापूर्वक इलाज हुआ है। उक्त मरीज कि एक सप्ताह पूर्व अन्य चिकित्सालय में बड़ी ऑपरेशन द्वारा बच्चें का जन्म हुआ था, इसके पश्चात उसकी डिस्चार्ज हो गई थी तथा वह घर आ गई थी. घर आने के 2 दिन पश्चात उसकी नाभि के निचले हिस्से तथा ऑपरेशन के ऊपर हिस्से से अंदर की अतडियां एवं ओमेंटम पेट को फाढ़ते हुए बाहर आ गई थी।

मरीज जब चिकित्सालय में आई तो अत्यंत गंभीर स्थिति में थी तथा तत्काल ऑपरेशन द्वारा ईलाज कि जरूरी थी। चिकित्सालय की डायरेक्टर डॉक्टर निधि वैष्णव तुरंत मरीज के परिजनों को मरीज की स्थिति के बारे में बृहद जानकारी दी तथा ऑपरेशन करने की सलाह दी.मरीज की चिकित्सालय में भर्ती होने के पश्चात तुरंत उसकी ऑपरेशन करके उक्त पेरा अम्लाइकल हार्निया को पुनः रिपेयर की गई।
डॉक्टर निधि वैष्णव द्वारा बतलाया गया कि समय पर इलाज न होने से मरीज की मृत्यु होने निश्चित थी।
वर्तमान मे मरीज अभी खतरे से बाहर है तथा स्वस्थ है। इस तरह के ऑपरेशन का होना इस क्षेत्र के लिए अत्यंत आधुनिक सुविधाएं है।
वहीँ हॉस्पिटल के संचालक डॉ .निधि वैष्णव तथा डॉक्टर तुलेश्वर वैष्णव ने यह भी बताया कि चिकित्सालय में सभी प्रकार की गंभीर ऑपरेशन हो रहे हैं जिसका लाभ सभी क्षेत्र वासी ले रहे है तथा पीड़ित मरीज ने इस सफल इलाज करने से डॉक्टर के टीम को धन्यवाद ज्ञापित किये.
इसके अतिरिक्त हॉस्पिटल मे हाइड्रोसील, हार्निया, अपेंडिक्स, वाल्व लेस, परफोर्रेशन जैसे गंभीर प्रकृति की शैल्य क्रिया (ऑपरेशन) भी हो रही है। भविष्य में लेप्रोस्कोपी ऑपरेशन की भी सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। वर्तमान में चिकित्सालय में हड्डी रोग से संबंधित समस्त ऑपरेशन, महिलाओं से संबंधित समस्त ऑपरेशन तथा गंभीर मेडिसिन के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज हो रहा है.इस प्रकार की मरीजों की इलाज से भटगांव सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों मे खुशी का माहौल है.







