छत्तीसगढ़

चट्टान से टकराकर बीच समुद्र में टूटी नाव, हादसे में 30 लोगों की मौत

इटली के दक्षिणी तट के पास नाव के डूबने से 30 प्रवासियों की मौत हो गई है। तटरक्षकों की ओर से शव बरामदी का काम अभी जारी है। बताया जा रहा है कि बीच समुद्र में नाव के चट्टान से टक्कर होने की वजह से यह हादसा हुआ। सरकारी रेडियो कैलेब्रिया प्रायद्वीप के तटीय शहर क्रोटोन के निकट बंदरगाह अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। इसमें बताया गया कि रविवार सुबह के समय जब लोनियाल समुद्र में नौका दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस वक्त उसमें 100 से अधिक लोग सवार थे।

बचाव कार्यों में जुटे दमकलकर्मियों के प्रवक्ता लूका कारी ने कहा कि करीब 40 यात्री जीवित मिले हैं। बचाव कार्य अभी जारी है। समुद्र तट के पास मलवा बिखरा हुआ है। मृतकों में कुछ महीने का एक बच्चा भी शामिल है जिसका शव बरामद हुआ है।

नाव में 180 लोगों के सवार होने की आशंका
अधिकारियों के हवाले से बताया कि नाव में 180 से अधिक लोग सवार हो सकते हैं। स्टेट टीवी ने कहा कि जीवित बचे लोगों में से करीब 27 ऐसे थे जो तट मिले, जाहिर तौर पर ये लोग तैरकर बाहर निकल आए होंगे। आशंका जताई जा रही है कि अभी कुछ और भी शव बरामद हो सकते हैं। फिलहाल जो शव बरामद कर लिए गए हैं, उनकी पहचान का काम जारी है।

शवों की पहचान का काम जारी
क्रोटोन शहर के मेयर विन्सेन्जो वोस ने बातचीत में कहा कि यह बहुत बड़ी त्रासदी है। उन्होंने कहा कि शवों को शहर के कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। जिन लोगों के शव बरामद हुए हैं, अभी तक उनकी राष्ट्रीयता के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी साफ नहीं है कि नाव कहां से निकली थी। सामान्य तौर पर कैलाब्रिया में आने वाले प्रवासी जहाज तुर्की या मिस्र के तटों से प्रस्थान करते हैं। कई नावें अक्सर इटली की लंबी दक्षिणी तटरेखा के दूरस्थ हिस्सों तक पहुंचती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!