जांजगीर चाम्पालोकप्रिय

विवाद के बाद क्लीनिक में महिला कर्मचारी की हत्या, गले पर मिले चोट के निशान, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

जांजगीर चांपा : वीरेंद्र जायसवाल: CG CRIME : जिले के शिवरीनारायणके चंद्र क्लिनिक में विवाद के बाद एक महिला कर्मचारी की लाश मिली है, इस मामले में पुलिस ने क्लिनिक संचालक डॉ जितेंद्र चंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ की टेंपल सिटी के नाम से पहचानी जाने वाली शिवरीनारायण में डॉक्टर जितेंद्र चंद्र के क्लीनिक में एक महिला का शव संदिग्ध स्थिति में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच में जुट गई है।

गले पर मिले चोट के निशान

एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया की बीएएमएस डॉक्टर जितेंद्र चंद्र का महिला कर्मी के साथ विवाद हुआ था और इसके बाद मौके पर शव मिला है। उसके गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। 302 आईपीसी के अंतर्गत संचालक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि क्लीनिक का संचालन किस तरीके से किया जा रहा था इस बारे में पृथक से जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को कहा जाएगा। जिस तरह से महिला कर्मचारी का शव यहां पर मिला है उससे मामला स्पष्ट हो गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में कई और चीज स्पष्ट हो सकती हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!