महासमुंदलोकप्रिय

पुलिस और उड़नदस्ता टीम की छापेमार कार्रवाई, लाखों की साड़ी किए जब्त

महासमुन्द : CG NEWS : जिले में उड़नदस्ता और पुलिस की सयुंक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 275 नग साड़ी जब्त किया है। जब्त साड़ियों की कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई जा रही है। बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव का मामला।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा गठित उड़नदस्ता (एफ एस टी) द्वारा अलग-अलग जगह पर छापामार कार्रवाई किया जा रहा है। इस दौरान शनिवार को शाम 6:00 बजे बसना विधानसभा अंतर्गत ग्राम नवागांव में राजेश भोई पिता सुशील भोई के निवास में छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें दो बंडलों में 275 साड़ी बराबद हुआ। जिसकी कीमत लगभग 55 हजार रुपये आंकलन किया गया है। पुलिस की टीम ने जब्त साड़ी को पंचनामा कर बसना थाना अंतर्गत सुपुर्द किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!