छत्तीसगढ़लोकप्रिय

अब यहां भाजपा को लगा झटका, साहू समाज के जिला अध्यक्ष समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल

कबीरधाम। CG NEWS : जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता व साहू समाज के जिला अध्यक्ष शीतल साहू, महामंत्री बालाराम साहू, उपाध्यक्ष कौशल साहू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। गुरुवार को कवर्धा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी व मंत्री मोहम्मद अकबर ने इन लोगों को पार्टी में प्रवेश कराया है। इस मौके पर शीतल साहू ने कहा कि भाजपा ने टिकट को लेकर ओबीसी वर्ग को पीछे रखा है। कबीरधाम जिले के दोनों विधानसभा पंडरिया व कवर्धा से ओबीसी वर्ग को टिकट नहीं दिया है। भाजपा ने साहू समाज और ओबीसी के लोगों को उपेक्षित किया है।

कवर्धा विधानसभा में साहू वोटर सबसे ज्यादा

साहू समाज के जिला अध्यक्ष समेत अन्य दो बड़े पदाधिकारियों का कांग्रेस प्रवेश किए जाने से भाजपा को नुकसान हो सकता है। क्योंकि कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के करीब 60 हजार से अधिक साहू वोटर हैं। यहीं कारण है कि कवर्धा विधानसभा से बीते 2003, 2008, 2013 और 2018 के चुनाव में भाजपा ने साहू समाज के ही व्यक्ति को चुनाव में उतारा था। तब केवल 2018 के चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से विजय शर्मा व पंडरिया से भावना बोहरा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

वर्ष 2018 के कवर्धा विधानसभा चुनाव परिणाम

प्रत्याशी का नाम पार्टी वोट मिले

मोहम्मद अकबर कांग्रेस 136320 (जीत)

अशोक साहू भाजपा 77036

रामखिलावन डहरिया निर्दलीय 6604

अगमदास अनंत जोगी कांग्रेस 6250

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!