नगर पंचायत भटगांव में आज भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन


नगर पंचायत भटगांव में आज भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन
मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे न. प. अध्यक्ष नर्मदा कौशिक एवं उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे
कार्यक्रम में आज धूम मचाएंगे भूपेंद्र साहू कृत रंग सरोवर
भटगांव : के पी पटेल: भटगांव जनकल्याण समिति द्वारा नगर पंचायत भटगांव में आज भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया है जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में न. प. अध्यक्ष नर्मदा कौशिक एवं उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे रहेंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत भटगांव के सभी पार्षद रहेंगे.
पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर भटगांव में भव्य तरीके से दशहरा उत्सव पर्व मनाया जा रहा है जहाँ हजारों की संख्या में भटगांव सहित आसपास के लोग पहुंचने की सम्भावना है. वहीँ कार्यक्रम की पूरी तैयारी समिति द्वारा कर ली गई है.
कार्यक्रम में आज भूपेंद्र साहू कृत रंग सरोवर धूम मचाएंगे. वहीँ रावण दहन शाम 6 बजे किया जायेगा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग सरोवर रात्रि 9 बजे प्रारम्भ होगी.









