अंबिकापुरलोकप्रिय

विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बयान, कहा – तीज- त्यौहार के समय मतदान की तिथियां को पर विचार करना चाहिए, मतदान प्रतिशत पर प्रभाव पड़ सकता है

अंबिकापुर। CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि यदि शत-प्रतिशत मतदान चाहते हैं तो तीज- त्यौहार के समय मतदान की तिथि घोषित की गई है इस पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि निर्वाचन आयोग सारी कवायद शत-प्रतिशत मतदान के लिए कर रहा है तो इस पर भी विचार होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ में सात नवंबर और 17 नवंबर को होने वाले दो चरणों के मतदान के समय कई तीज-त्यौहार पड़ रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह की सूर्य उपासना का प्रवचन किसी एक तिथि को नहीं बल्कि चार दिन पहले से आरंभ हो जाता है और इसमें पूरा परिवार लगा होता है, ऐसे में मतदान प्रतिशत पर प्रभाव पड़ सकता है।

निर्वाचन आयोग को चुनाव की तिथियां को लेकर विचार करना चाहिए। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने यह भी कहा है कि यह केवल हमारी बात नहीं है, सात नवंबर और 17 नवंबर का दिन किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं बल्कि सबके लिए एक समान होने वाला है। लोकतंत्र के इस पर्व में हर किसी की भागीदारी हो, इसलिए चुनाव की तिथियां पर विचार तो करना जरूरी हो गया है। त्योहारों के कारण प्रत्याशियों को भी लोगों से मेल-मिलाप का काफी कम समय मिल रहा है। उन्होंने निर्वाचन आयोग को चुनाव की तिथियां को लेकर विचार करने का आग्रह किया है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!