धमतरीलोकप्रिय

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई : भाइयों ने ही किया था मौत का सौदा, दो सगे भाई समेत 10 लोग गिरफ्तार, जानिए क्या था पूरा मामला

धमतरी। CG CRIME NEWS : जिले के कुरूद विकासखंड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मरूद में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 15 अक्टुबर को थाना कुरूद के ग्राम मरौद में चंद्रशेखर गिरी पिता सोमप्रकाश गिरी उम्र उगभग 50 वर्ष निवासी मरौद कुरूद का अपने सगे भाईयो हेमगिरी गोस्वामी एवं हेमेन्द्र गिरी गोस्वामी के साथ पिछले कई महीनो से संपती संबधी विवाद चल रहा था। जिसके चलते 15 अक्टुबर को सुबह 6 बजे हेमगिरी गोस्वामी एवं हेमेन्द्र गिरी गोस्वामी द्वारा तीन गाड़ियो में 08 लड़को को लेकर चंद्रशेखर गिरी गोस्वामी के घर मे लाठी, डण्डा, राड लेकर घुसकर गए। चंद्रशेखर गिरी गोस्वामी एवं उसकी पत्नी अर्चना गिरी गोस्वामी के साथ मारपीट किये। जिससे ईलाज हेतू सिविल अस्पताल कुरूद में ले जाया गया था।

जहां उनकी हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल धमतरी रिफर किया गया था. रास्ते में ही चंद्रशेखर गोस्वामी की मृत्यु हो गई। जिसकी सुचना पर हेमगिरी गोस्वामी एवं हेमेन्द्र गिरी गोस्वामी एवं 08 अन्य के विरूद्ध भादवि के धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चंद घंटो में ही दोनों आरोपी हेमगिरी गोस्वामी एवं हेमेन्द्र गिरी गोस्वामी को गिरफतार कर लिया गया। दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर बाकी के 8 अन्य आरोपीयों को बनाए गये टीम द्वारा पतासाजी कर चंद घंटो मे गिरफतार कर घटना के संबध में पूछताछ किया गया।

इस मामले में उन्होंने बताया गया कि घटना को अंजाम देने के लिए तीन वाहन एक थार, एक एक्स यू वी 500 एक मित्सुबिसी केडिया कार में सवार होकर आरोपी हेमगिरी गोस्वामी और हेमेन्द्र गिरी गोस्वामी द्वारा 8 लड़के मारपीट कर हाथ, पैर तोड़कर घर खाली कराने के लिए एक लाख रूपये सुपारी दिया गया था. इसके साथ ही 20,000 रू घर से डकैती की गयी थी एवं सीसीटीवी कैमरा के डीवीआर को काटकर अपने साथ ले गये थे। जहां उन्होंने चंद्रशेखर गिरी के घर में

पुलिस अधीक्षक के दिशानिर्देश पर इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीम बनाकर अन्य 08 आरोपीयो को भी चंद घंटो में गिरफ्तार कर लिया गया एवं आरोपियों से घटना में प्रयुक्त वाहन सहित डकैती में लुटे गये रूपये एवं सुपारी कि रकम, मोबाईल सहित घटना में प्रयुक्त हथियार को जब्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!