धमतरीलोकप्रिय

चुनाव से पहले पूर्व विधायक के बेटे व भाजपा नेता की हत्या, पत्नी की हालत गंभीर, पुलिस पर उठे सवाल

धमतरी। CG BIG NEWS : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है,यहाँ रविवार आज सुबह भाजपा नेता की हत्या हो गई है, जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी है।जानकारी के मुताबिक पुरा मामला कुरूद थाना इलाके के ग्राम मरौद गांव में एक भाजपा नेता के घर घुसकर 8-10 लोगों ने लाठी से जमकर मारपीट की। जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए धमतरी मसीही अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर चंद्रशेखर गोस्वामी की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर हैं। मृतक पूर्व विधायक सोमप्रकाश गिरी के बेटे है।

बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह मरौद में रॉड और लाठी से लैस 8- 10 लोगों ने भाजपा नेता चंद्रशेखर गिरी गोस्वामी के घर में घुसकर उसके और पत्नी अर्चना गोस्वामी पर लाठी डंडे बरसाए। घायल पति-पत्नी को धमतरी मसीही हॉस्पिटल लाया गया। चंद्रशेखर गिरी गोस्वामी की मौत हो गई। मृतक की घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज जारी है।

उधर हत्या के बाद कुरूद थाना के बाहर भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। और पुलिस के खिलाफ जमकर आक्रोश दिखाई। इस मामले पर सूत्रों के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते मृतक का उसके भाइयों से पहले भी झगड़ा हो चुका था।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button