रायपुरलोकप्रिय

छत्तीसगढ़ की मशहूर लोक कलाकार का निधन, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

रायपुर। हरेंद्र बघेल । छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी खबर आ रही है जहां प्रदेश की मशहूर लोक कलाकार अमृता बारले का निधन हो गया है। दुर्ग जिले की लोक कलाकार अमृता बारले ने 65 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि लंबे वक्त से वह बीमारी से जूझ रही थीं। आपको बता दें, अमृता बारले मिनीमाता राज्य अलंकरण सम्मान से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध भरथरी एवं पंथी कलाकार थी। कल शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

अमृता बारले का जन्म सन् 2 मई 1958 में छत्तीसगढ़ के ग्राम- बठेना, वि.ख. पाटन, जिला दुर्ग में हुआ था। अमृता बारले के द्वारा छत्तीसगढ़ के ग्राम बठेना (दुर्ग) से 9 वर्ष की उम्र में सन् 1970 से 2023 तक कला यात्रा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!