शहर को मिलेगा गार्डन, निर्माण कार्य शुरू


शहर को मिलेगा गार्डन, निर्माण कार्य शुरू
बिलाईगढ़/ के पी पटेल – शहर वासियों की मांग पर नपं के बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था कि – चांपा रोड वार्ड नंबर 2 के काष्ठागार और पीडब्ल्यूडी के आवास परिसर के बीच में 29.75 लाख की लागत सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद भटगांव शहर में सुगंधित फूलों से भरे सुशोभित सुन्दर गार्डन का निर्माण कार्य शुरू किया गया है । इसके बन जाने से शहरवासियों को सुबह – शाम टहलने जाने वाले लोगों को खूबसूरत उद्यान में जहां आत्मिक शांति का अनुभव मिलेगा वहीं शहर के सौन्दर्य में चार चांद लग जायेगा ।
शहरवासियों की यह मांग हमेशा से रही की शहर में एक गार्डन होना चाहिए । इसी को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक संसदीय सचिव चंद्रदेव राय की अनुशंसा पर शहर में फूलों से सुगंधित सुन्दर गार्डन का निर्माण किया जा रहा है । बहुत ही जल्द एक सुन्दर गार्डन शहर वासियों को मिल जाएगा।







