भटगांव में 50.00 लाख की लागत से अडबंधा पार में सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू


भटगांव में 50.00 लाख की लागत से अडबंधा पार में सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू
बिलाईगढ़ /के पी पटेल —- लोग चाहे कुछ भी बोले कुछ भी कहे लेकिन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में और क्षेत्रीय विधायक संसदीय सचिव चंद्र देव राय के सक्रियता और नगर पंचायत के अधिकारी व पार्षदगणों के नगर भटगांव में विकास की प्रतिबद्धता की वजह से आज नगर में जगह जगह विकास कार्य देखने को मिल रही है।
अडबंधा तालाब के चांपा रोड पर 50 लाख की लागत से पार्ट 1 का सौंदर्यीकरण कार्य हो समाप्त हो चुका है और अब अडबंधा तालाब में शिवमंदिर से लेकर तालाब के ऊपर 50 लाख की लागत से पार्ट 2 के सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो गई है पूर्व में राज्य में 15 साल भाजपा सरकार सरकार रही है कमजोर जनप्रतिनिधि की वजह से नगर भटगांव में विकास कार्य देखने को नहीं मिला सन् 2008 में कुछ विकास कार्य जरुर किया था। लेकिन आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया जो भी विकास कार्य हुए थे।
वह नगण्य है लेकिन वर्तमान में नगर पंचायत भटगांव के अधिकारी व पार्षदगणों की सकारात्मक सोंच ने भटगांव को नया स्वरूप देने की कोशिश की जा रही है जो काबिले तारीफ है नगर में जगह जगह विकास कार्य देखने को मिल रही है सब कांग्रेस सरकार की देन है। फिर भी कांग्रेस सरकार और वर्तमान विधायक संसदीय सचिव चंद्र देव के कार्यप्रणाली की प्रशंसा करने बजाय कुछ लोगों द्वारा आलोचना करते हुए नज़र आ रहें हैं भटगांव क्षेत्र की जनता भली-भांति जानती है और पहचानती भी है। कि वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यकाल के दौरान भटगांव में कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं जो नगर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है नगर पंचायत अधिकारी मधुलिका सिंह चंदेल और नगर पंचायत भटगांव के समस्त पार्षदगणों की सजकता की कार्यकुशलता को दिखाता है कि नगर में विकास को लेकर कितने गंभीर नज़र आ रहे है सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण होने पर नगर वासियों को घुमने फिरने के लिए एक निश्चित स्थान मिल जाएगा क्योंकि नगर में कहीं भी चहलकदमी करने के लिए वातानुकूलित कोई मनमोहक स्थान नहीं है। नगर पंचायत द्वारा बनाए गए अपने प्लान के तहत एक एक करके विकास कार्यों को नया मूर्तरूप देने की कोशिश की जा रही है।जो भटगांव नगर के लिए बहुत बड़ी सौगात है।







