क्राइमबिलासपुरलोकप्रिय

सुने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 80 हजार रुपये के जेवरात सहित अन्य सामग्री जब्त

बिलासपुर। मनीषा पटेल । CG Crime News : सूने मकान को निशाना बनाने वाले चोर को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर के पास से करीब 80 हजार रुपए की सामग्री बरामद की गई है। बीते रविवार को रामकृष्ण नगर मोपका में रहने वाले धनेश कुमार जांगड़े अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के साथ मंदिर दर्शन के लिए मल्हार गए थे। तभी उनके करीबियों ने उन्हें घर मे चोरी होने की सूचना दी। उनके घर से अलमारी में रखें सोने-चांदी के जेवर, बीएसएनल का ब्रॉडबैंड सेट सहित करीब 80हजार रुपए की चोरी हुई थी।

जिसकी शिकायत सरकंडा थाने में की गई थी। संजोग से सीसीटीवी फुटेज में चोर नजर आ गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने उसकी पहचान गैस गोदाम मोपका के पास रहने वाले दीपक डहरिया के रूप में हुई। पता चला कि वह अपने ठिकाने से फरार है, जिसे तोरवा चौक में घेराबंदी कर पकड़ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!