मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सतनामी शेरनी महिला ग्रुप सारंगढ़ के कार्यक्रम में शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े*

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सतनामी शेरनी महिला ग्रुप सारंगढ़ के कार्यक्रम में शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 मार्च 2024/अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर सतनामी शेरनी महिला ग्रुप सारंगढ़ द्वारा सारंगढ़ के सतनाम भवन में सामाजिक महिला दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, नगरपालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे, मंजूलता आनंद, कमला निराला शामिल हुई। अतिथियों ने बाबा गुरू घासीदास, माता सावित्री बाई फूले के चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर विधायक श्रीमती जांगड़े ने कहा कि सभी महिलाओं को महिला होने का गर्व होना चाहिए और वे सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ते रहें यही मेरी कामना है।

विधायक सहित सभी महिलाओं ने उत्साहित होकर हर्षोल्लास से केक काटकर और विभिन्न गतिविधियां कर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में ईश्वरी, सुनीता भारद्वाज, निक्कू, संतोषी भारती, उषा, मथुरा बंजारे, सुनीता, सरिता अजय, अंजू दोहरे, मंजू, मीना कुर्रे, सविता टंडन, प्रियंका, सीमा रात्रे, लवली, सीमा जोल्हे, सुनिता, उषा बर्मन, गीता, सोमप्रभा, काजल, पुष्पा अनंत, शशि, मंजू जांगड़े, हिरामणी आनंद, राजेश्वरी लहरे आदि उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button