धमतरीलोकप्रिय

तेज रफ़्तार ने ली जान; कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत

धमतरी : CG ACCIDENT : जिले में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, नेशनल हाईवे पर भाठागांव के पास एक तेज कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर चक्काजाम किया.

जानकारी के अनुसार, यह घटना आज दोपहर लगभग 2 बजे की है, जहाँ नेशनल हाईवे पर भाठागांव का युवक विनय बंजारे 21 वर्ष पिता सुरेश बंजारे अपनी बाइक से कुरूद की ओर से आ रहा था. इसी दौरान अभनपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ़्तार कार ने ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई.

युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ की, सूचना पर कुरुद पुलिस मौके पर पहुंची, लगभग आधा घंटा बाद मामला शांत होने के बाद पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!