रायपुरलोकप्रिय

बिलासपुर में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, बोले – छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय, उप मुख्‍यमंत्री सिंहदेव को लेकर कही यह बात

रायपुर। हरेंद्र बघेल । PM Modi in Bilaspur : छत्तीसगढ़ चुनाव को काफी कम समय ही बचे है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने अपनी तैयारियों को तेज गति दे दी है। छत्तीसगढ़ की जनता को साधने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिलासपुर दौरे पर हैं। पीएम मोदी 15 दिन के अंदर दूसरी बार आज छत्तीसगढ़ आगमन हुआ है। पीएम मोदी आज बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे। पीएम मोदी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के साथ ही उनको जीत का मंत्र भी दिया।

बिलासपुर के सीपत स्थित सांइस कॉलेज मैदान में आयोजित परिवर्तन महा संकल्‍प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – जम्‍मो छत्‍तीसगढ़ के भाई-बहिनी सियान, महतारी मन ला जय जोहार, बिलासपुर का आह्वन है छत्‍तीसगढ़ का ऐलान है। छत्‍तीसगढ़ में परविर्तन तय हो गया है। ये जो उत्‍साह यहां दिख रहा है ये परिवर्तन का उद्घोष है। कांग्रेस सरकार के छत्‍तीगसढ़ की त्रस्‍त जनता कह रही है आउ नई सहिबों बदल क रिहिबो। कई बार बिलासपुर आया हूं, लेकिन ऐसा उमंग और उत्‍साह इससे पहले कभी नहीं देखी। युवा शक्ति व मातृशक्ति के उत्‍साह और ऊर्जा देखने को मिल रहा है।

आज छत्‍तीगसढ़ आकंठ भ्रष्‍टाचार और कुशासन से त्रस्‍त है। रोजगार के नाम पर सिर्फ घोटलो ही घोटले हैं। हर योजना में भ्रष्‍टाचार हावी है। इसलिए छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस सरकार को हटाने और भाजपा को लाने के लिए आप लोग पूरी तरह तैयार हैं। मेरे परिवारजनों अटल जी ने छत्‍तीगसढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस प्रदेश का निर्माण किया था। ये भाजपा है जिसने छत्‍तीसगढ़ के लोगों के समार्थ को सझा, छत्‍तीसगढ़ का हाईकोर्ट हमारे बिलासपुर में है। ये काम भाजपा ने किया है। यहां साउथ ईस्‍ट सेंट्रल रेलवे का मुख्‍यालय है ये राजस्‍व की दृष्ठि से भारत के सबसे बड़े जोन में से एक है। इसकी भी स्‍थापना अटल जी के सरकार के दौरान हुई।

मेरे परिवारजनों मोदी से कांग्रेस की ये नफरत इसिलए है, क्‍योंकि पिछड़े समाज से आया यह इंसान प्रधानमंत्री कैसे बन गया, इसलिए मोदी के बहाने वे पूरे पिछड़े समाज को गाली देने लगे। कांग्रेस को लगता है कि इस समाज को गाली देंगे तो कुछ नहीं होगा। कोर्ट ओबीसी को गाली देने के लिए सजा देती है‍ फिर भी सुधरने को तैयार नहीं है। कांग्रेस ने दलित राष्‍ट्रपति और आदिवासी राष्‍ट्रपति का विरोध किया। कांग्रेस एससी समाज को कैसे अपमानीत करती है यह गुरुबाल दास प्रमुखता से उठाते रहे हैं। प्रधानमंत्री विश्‍वकर्मा योजना शुरू की गई है। इससे राज्‍य के हजारों विश्‍वकर्मा भाई-बहनों को फायदा होगा। छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस के कुशासन को हटाने के लिए तैयार है। अब भाजपा के कार्यकर्ताओं पर बड़ी जिम्‍मेदारी है। हमें हर बूथ और वहां के वोटर का दिल जीतना है। हमारा एक ही नेता है कमल।

प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव ने बताया कि भाजपा ने दो परविर्तन यात्रा निकाला था। एक दंतेवाड़ा और दूसरा जशपुर से शुरू हुआ था। दोनों यात्रा के दौरान 3 हजार किलो मीटर की यात्रा करके 50 लाख से ज्‍यादा लोगों से प्रत्‍यक्ष संपर्क किया गया। सत्‍ता परिवर्तन की हवा अब तुफान में बदलने वाला है। आज दुनिया सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का बिलासपुर आगमन ऐतिहासिक होने वाला है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि मोदी जब से प्रधानमंत्री बने तब से नारी सशक्‍तीकरण का काम किए हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button