नगर भटगांव के विकास कार्यों के लिए मिला करोड़ों का सौगात विधायक चंद्रदेव राय ने किया भूमिपूजन*


नगर भटगांव के विकास कार्यों के लिए मिला करोड़ों का सौगात विधायक चंद्रदेव राय ने किया भूमिपूजन
भटगांव—–छत्तीसगढ़ में जब भी कांग्रेस सरकार रही है।नगर भटगांव को विकास कार्यों के लिए कुछ ना कुछ सौगात के रूप में जरुर मिला इसी संबंध में भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के अनुशंसा और क्षेत्रीय विधायक संसदीय सचिव चंद्र देव राय की सक्रियता भटगांव की विकास में उनके प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता व नगर पंचायत भटगांव के पार्षदगणों के सकारात्मक सोंच ने नगर पंचायत भटगांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ 25लाख रुपए लागत से बनने वाले विकास कार्यों का नगर के हृदय स्थल सांई मंदिर चौक में भूमिपूजन किया गया जिसमें नगरीय प्रशासन मंत्री शिवडहरिया की घोषणा अनुरूप वार्ड नं 1 से 15 तक जल कनेक्शन बिना सीसी रोड वाले 11.60हजार वार्ड नं 1 से 15 तक निजी जल कनेक्शन सीसी रोड वाले हिस्से पर 33.61 हजार अधोसंरचना मद से अडबंधा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पार्ट 2 लागत 49.58हजार
वार्ड नं 2 उद्यान निर्माण कार्य 29.75 हजार वार्ड नं 12 में मुक्तिधाम निर्माण कार्य 38.1 हजार
पुराना बस स्टैंड से शनि मंदिर तक बीटी रोड निर्माण कार्य 47.87 हजार सांई मंदिर चौंक सौंदर्यीकरण कार्य 19.95 हजार 15 वें वित्त पाइप लाइन विस्तार पार्ट 1 19.17 हजार पाइपलाइन विस्तार पार्ट 29.18 हजार बिर्रा रोड से पेट्रोल पंप तक विद्युत पोल विस्तार कार्य 19.64 हजार अधोसंरचना मद बिर्रा चौक से पेट्रोल पंप तक गौरवपथ निर्माण कार्य 1 करोड़ 97 लाख संवरा समाज हेतु सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 10 लाख कब्रिस्तान में अहाता निर्माण कार्य 10 लाख के साथ करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का क्षेत्रीय विधायक संसदीय सचिव चंद्र देव राय द्वारा भूमिपूजन कर कांग्रेस सरकार ने नगर को बहुत बड़ी सौगात दी है।
कांग्रेस सरकार और क्षेत्रीय विधायक चलते भटगांव में विकास की गंगा बहाने लगी है विकास की धारा को देखने के लिए समस्त नगरवासी काफी सालों से ललाइत थे।दो चार दिनों बाद सभी कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा।इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे नगर पंचायत अधिकारी मधुलिका सिंह चंदेल, सब इंजीनियर तारकेश्वर नायक, भटगांव तहसीलदार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूनीराम साहू दिलहरण साहू (एल्डरमैन) सहित कांग्रेस के कई युवा नेता एवं नगर पंचायत के बहुत से कर्मचारी उपस्थित रहे।







