राजनांदगॉवलोकप्रिय

नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में 14 लाख का इनामी नक्सली ठेर, मौके से हथियार बरामद

राजनांदगांव। Naxalite Encounter : जिले के नक्सल मोर्चे पर तैनात बालाघाट पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस के हाथों ढेर हुआ नक्सली तीन राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में वांछित था। नक्सली पर 14 लाख रुपए का ईनाम था। बीजापुर के रहने वाले इस नक्सली को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।

आपको बता दें कि बालाघाट के बिरसा पुलिस थाना क्षेत्र के सोनगुड्डा क्षेत्रांतर्गत कोदापार जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। जिसके बाद हॉकफोर्स और बालाघाट पुलिस का एक गश्ती दल सर्चिंग के लिए रवाना हुआ। आज सुबह लगभग 8 बजे पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने मुकाबला किया। दोनों ओर से घंटे भर की फायरिंग हुई। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का मुआयना करने पर एक नक्सली का शव मिला। मौके से एक थ्री-नॉट-थ्री बंदूक भी जवानों ने बरामद किया। मारे गए नक्सली की पहचान कमलू के रूप में हुई। उस पर 14 लाख रुपए का ईनाम घोषित है। इस संबंध में बालाघाट पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। घटना के बाद छत्तीसगढ़ की सीमा पर हाईअलर्ट किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button