लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ विधानसभा के लिए सुमित्रा घृत लहरे का नाम काफी चर्चा में

बिलाईगढ । प्रज्ञा न्यूज़ 24 छत्तीसगढ़ / शैलेंद्र देवांगन

बिलाईगढ़ । विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा हैवैसे वैसे सम्भावित प्रत्याशियों को टिकट को लेकर आस बंधी हुई है । बिलाईगढ़ विधानसभा से बहुत से दावेदारों ने अपना नामांकन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को दिया है इनमें कुल 86 आवेदन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़, सरसीवा, एवं सोनाखान से प्राप्त हुआ है । प्रत्याशियों के द्वारा विधानसभा क्षेत्र के गांव गलियों में घूम घूम कर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अपना पक्ष रखते हुए अपने लिए समर्थन भी मांगा जा रहा है इसी श्रृंखला में दो बार के जिला पंचायत सदस्य सुमित्रा घृतलहरे का नाम भी काफी चर्चा में है सीधी साधी , सरल स्वभाव की मिलनसार सुमित्रा घृतलहरे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली की सदस्य भी है जिला पंचायत के दो बार सदस्य के साथ राजीव गांधी पंचायती राज्य संगठन में संभागीय समन्वयक की भी भूमिका निभा रही है तथा बिलाईगढ़ विधानसभा में बूट सेक्टर प्रभारी के रूप में कार्य कर चुकी है।

प्रदेश स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों में रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी कर चुकी है एवं वर्तमान में सक्रियता के साथ कार्य किया जा रहा है लोगों के द्वारा उन्हें अच्छा समर्थन दिया जा रहा है ब्यवहार कुशल एवं सीधी , सरल स्वभाव के होने के चलते विधानसभा में चर्चा का विषय बना हुआ है सुमित्रा घृतलहरे ने विधानसभा के लगभग 90% गांवो का दौरा कर कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष रूप से रूबरू होते हुए प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचा कर उनका लाभ लेने हेतु लोगों को अपील किया गया है। साथ ही यथासंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!