दंतेवाड़ालोकप्रिय

मुठभेड़ में इनामी महिला नक्‍सली कमांडर की मौत, नहाड़ी के जंगल में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में हुई थी घायल

CG NAXAL BREAKING : मुठभेड़ में इनामी महिला नक्‍सली कमांडर की मौत, नहाड़ी के जंगल में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में हुई थी घायल

दंतेवाड़ा। CG NAXAL BREAKING : छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला नक्सली कमांडर की मौत हो गई है। महिला नक्सल पर 5 लाख रुपए का इनाम था। नक्सली का नाम कुमारी हिर्रे उर्फ सपना है। वह एरिया CNM कमांडर और केरलापाल एरिया कमेटी की सदस्य थी।

दरअसल, 20 सितंबर को दंतेवाड़ा के नक्‍सल प्रभावित नहाड़ी के जंगलों में हुए मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली थी। इस मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों के शव मिले थे। इसमें पांच लाख की इनामी लखमे और दो लाख की इनामी मंगली का शव मिला था। इसके अलावा जवानों ने मौके से एक इंसास रायफल, एक भरमार सहित बड़ी मात्रा में समान बरामद किया था। इस मुठभेड़ में पुलिस ने कई नक्सलियों के घायल होने का दावा किया था। इसके बाद अब हिर्रे सपना केरलापाल एरिया कमेटी मेंबर की मौत की खबर सामने आई है। नहाड़ी मुठभेड़ में ये महिला नक्सली घायल हो गई थी। अन्य और कई नक्सलियों के भी घायल होने की बात कही जा रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button