दंतेवाड़ालोकप्रिय

परिजनों ने मिलने से किया मना, तो प्रेमी-प्रेमिका ने कर ली आत्महत्या, पेड़ पर लटकती मिली दोनों की लाश, गांव में पसरा मातम

CG BIG NEWS : परिजनों ने मिलने से किया मना, तो प्रेमी-प्रेमिका ने कर ली आत्महत्या, पेड़ पर लटकती मिली दोनों की लाश, गांव में पसरा मातम

दंतेवाड़ा। CG BIG NEWS : जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहाँ प्रेम के बंधन में बंधे प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक और मृतिका 12वीं में पढ़ाई कर रहे थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले है। परिजनों ने आज दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया। घटना गीदम थाना क्षेत्र के जावंगा गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, 17 साल की छात्रा का गांव में रहने वाले 18 वर्षीय मंटू से प्रेम प्रसंग था। दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे। इस बात की जानकारी जब परिजनों को हुई तो दोनों को समझाया गया और मिलने जुलने से मना किया गया। इस बात से प्रेमी जोड़े काफी दुखी थे। दोनों परिजनों की रोका-टोकी से परेशान होकर शुक्रवार को दोनों गांव से अचानक लापता हो गए। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने जब दोनों को खोजना शुरू किया तो दोनों का शव गांव के एक पेड़ पर फंदे से लटका पाया गया।

पुलिस भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आज दोनों के शव का परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर एक साथ अंतिम संस्कार किया। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले में दोनों के परिजनों से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button