छत्तीसगढ़लोकप्रिय

धमतरी : आयुष्मान भवः अभियान के तहत नगरी ब्लॉक में बनाया गया आयुष्मान कार्ड

धमतरी : आयुष्मान भवः अभियान के तहत नगरी ब्लॉक में बनाया गया आयुष्मान कार्ड

धमतरी, 22 सितम्बर 2023

कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. मण्डल के मार्गदर्शन में आयुष्मान भवः अभियान के तहत गत दिनों नगरी ब्लॉक के ग्राम बिरगुड़ी, रतावा, टांगापानी, में टीबी मुक्त पंचायत और आयुष्मान कार्ड के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ग्राम रतावा के शिविर में टीबी संभावित 53 मरीजों कल जांच, शुगर के 22 और 310 आरटी टेस्ट किए गए।

वहीं 5 लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरित किया गया। इसी तरह ग्राम बिरगुड़ी में 30 टीबी संभावित और 11 शुगर मरीजों की जांच तथा 32 आरटी टेस्ट सहित आयुष्मान कार्ड बनाए गए। ग्राम टांगापानी में आयोजित शिविर में 88 टीबी और 8 शुगर के संभावित मरीजों की जांच तथा 32 आरटी टेस्ट किया गया। साथ ही 7 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!