रायपुरलोकप्रिय

शॉपिंग मॉल में मासूम की मौत के बाद सीएम साय के निर्देश, छत्तीसगढ़ के सभी मॉल समेत सार्वजनिक स्थानों में सुरक्षा व्यवस्था की होगी जांच

रायपूर। CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक शॉपिंग मॉल में हुए दुखद हादसे में एक साल के बच्चे की दुःखद मृत्यु के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आवश्यक निर्देश जारी किये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी शॉपिंग मॉल और ऐसे सार्वजनिक स्थानों के सुरक्षा उपकरणों समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था की जांच होगी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री साय ने X के माध्यम से दी है।

ज्ञात हो कि मंगलवार को रायपुर के पंडरी स्थित सिटी सेंटर में एक दर्दनाक हादसा हो गया था। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें देखा जा सकता है कि शॉपिंग मॉल के तीसरे मंजिल से एक व्यक्ति के गोद से बच्चा फिसलकर गिर गया। बच्चे को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, किंतु डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया कि पिछले दिनों राजधानी रायपुर के शॉपिंग मॉल में दुर्घटनावश अबोध राजवीर की मृत्यु हृदयविदारक है। उस दुःख को व्यक्त करने के लिये शब्द नहीं हो सकते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!