दुर्गलोकप्रिय

दुर्ग आ रही हैं ग़दर फिल्म की अदाकारा अमीषा पटेल, दिव्यांग बच्चों को संबल बनाने आयोजित कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

CG NEWS : दुर्ग आ रही हैं ग़दर फिल्म की अदाकारा अमीषा पटेल, दिव्यांग बच्चों को संबल बनाने आयोजित कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

दुर्ग। CG NEWS : शहर में 28 सितंबर को मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल का दुर्ग आगमन होने जा रहा है। दुर्ग शहर में सामाजिक कार्यकर्ता वरुण जोशी द्वारा दिव्यांग बच्चों को संबल बनाने हेतु आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने गदर फिल्म की फेमस अभिनेत्री अमीषा पटेल पहुंच रही हैं, जहां वे एक से डेढ़ घंटे दुर्ग में रहेंगी। उक्त कार्यक्रम पंडित रविशंकर स्टेडियम में रखा गया है।

वरुण जोशी युवा नेता-

जहां वे बच्चों को उपहार एवं सम्मान देकर लोगों को संबोधित भी करेंगी। इस बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक वरुण जोशी ने बताया कि यह पहली बार है कि दुर्ग शहर में किसी बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्री का दुर्ग आगमन हो रहा है। जो काफी लंबे समय तक यहां पर रहेंगी और दिव्यांग बच्चों को संबल बनाने में अपना सहयोग देने पहुंच रही हैं। इस कार्यक्रम के दौरान वरिष्टों का सम्मान एवं विविध आयोजन भी किए जाएंगे। जिसका दुर्ग की जनता में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button