शिक्षक महेत्तर लाल देवांगन विभिन्न सम्मानों से सम्मानित

शिक्षक महेत्तर लाल देवांगन विभिन्न सम्मानों से सम्मानित
बिलाईगढ़ / प्रज्ञा न्यूज़ 24 छत्तीसगढ़ /शैलेंद्र देवांगन
बिलाईगढ़ । विकासखंड बिलाईगढ़ के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डोकरीडीह में पदस्थ शिक्षक महेत्तर लाल देवांगन को शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ कार्य, शैक्षिक नवाचार एवं साहित्य लेखन के लिए विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिखर साहित्य समिति रायपुर द्वारा धरोहर हमारे गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।
रायपुर के वृंदावन हॉल मे आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर शिव कुमार डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन एवं श्रम छत्तीसगढ़ शासन ,श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा विधायक धारसीवा ,विशिष्ट अतिथि केपी खंडे अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग छत्तीसगढ़ थे ।अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग रायपुर एवं शिक्षा ज्योति भारत जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षा ज्योति सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। शिक्षक कला साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ जिला दुर्ग द्वारा शिकसा शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया जिला रायगढ़ द्वारा काव्य कलश शिक्षक रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा जिला मुख्यालय कबीरधाम मे आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह कबीरधाम में शिक्षक प्रतिभा सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मद अकबर मंत्री वन आवास परिवहन पर्यावरण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्षता ममता चंद्राकर विधायक पंडरिया ,विशिष्ट अतिथि ऋषि कुमार शर्मा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कबीरधाम एवं महेंद्र कुमार गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम उपस्थित रहे ।
शिक्षक महेत्तर लाल दबंगन को उक्त सम्मान प्राप्त होने पर संकुल के शिक्षकों विकासखंड बिलाईगढ़ के संकुल समन्वयको ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस एन साहू ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डीपी सोनी, आर के भोई ,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक नेतराम रात्रे ,समन्वयक मनोज कश्यप ,संकुल प्राचार्य रामदास साहू सहित विकास खंड के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।