छत्तीसगढ़लोकप्रिय

भाटापारा में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाएं

Crime News : भाटापारा में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाएं

भाटापारा। Crime News : शहर में चाकू बाजी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने बतया कि , आए दिन चाकू बाजी की घटना सामने आती है लेकिन प्रशासन की नजर इन पर नहीं पड़ती। जिसके परिणाम स्वरूप नागरिकों में भय का वातावरण है। शहर के नेहरू वार्ड मे बीती (सोमवार ) रात पान दुकान संचालक एवं ग्राहक के बीच विवाद हो गया , विवाद इतना बढ़ा की

पान ठेला संचालक लोकेश सिंहा ने नेहरू वार्ड निवासी पंकज साहू पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद घायल पंकज साहू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा में भर्ती कराया गया। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे भाटापारा से रायपुर रेफर किया गया, युवक की स्थिति अब भी गंभीर है। घटना के बाद जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तब तक आरोपी युवक फरार हो चुका था। हालाँकि भाटापारा पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!