रायपुरलोकप्रिय

जी – 20 सम्मेलन के दो दिवसीय बैठक में शामिल होने पहुंच रहे विदेशी मेहमान, राजकीय गमछा पहनाकर किया जा रहा भव्य स्वागत

रायपुर : हरेंद्र बघेल : राजधानी रायपुर में जी-20 के चौथे फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप बैठक में भाग लेने विश्व भर से प्रतिनिधियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. वहीँ विदेशी मेहमानों का एयरपोर्ट में रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत किया जा रहा है. डेलीगेट्स को छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा पहनाकर और राऊत नाचा से स्वागत किया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ में आज दिनभर डेलीगेट्स का आने जाने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा. नीदरलैंड, स्वीजरलैंड, यूनाइटेड स्टेट, जर्मनी समेत 16 देशों के डेलीगेट्स छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. बैठक को लेकर नवा रायपुर को दुल्हन की तरह छत्तीसगढ़ी संस्कृति से सजाया गया है. आपको बता दें कि रायपुर में जी-20 के चौथे फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप मीटिंग (G20 Framework Working Group) 18 सितंबर से 19 सितंबर तक रखी गई है. इस बैठक में 16 देशों के डेलीगेट्स अनेक मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!