रायगढ़लोकप्रिय

पुरानी रंजिश पर युवक को कार से कुचलने का प्रयास, 1 आरोपी गिरफ्तार, एक की सरगर्मी से तलाश जारी

CRIME NEWS : पुरानी रंजिश पर युवक को कार से कुचलने का प्रयास, 1 आरोपी गिरफ्तार, एक की सरगर्मी से तलाश जारी

रायगढ़। विक्की पटेल । CRIME NEWS : जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम रायकेरा में हत्या करने का प्रयास का मामला सामने आया है। यहां रहने वाली महिला पर पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही मदन चौहान और मधुसूदन चौहान द्वारा उसके पति को कार से कुचलकर हत्या करने का प्रयास करने के संबंध में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी।

बता दें कि महिला द्वारा कुछ ही दिनों पहले गांव के मधुसूदन चौहान और मदन चौहान उनके साथियों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसे लेकर आरोपी इससे रंजीश रखे हुए थे। रोज की तरह दोनों पति-पत्नी अपनी दुकान में बैठे थे। उसी समय मधुसूदन चौहान और मदन चौहान एक मारूति कार में आए और कार से उतरकर दोनों दुकान में घुसकर गाली गलौज कर धमकी दिए और चले गए। दोपहर को उसका पति स्कूटी से घर खाना खाने जा रहा था। तभी दोनों आरोपी पहले से घात लगाए बैठे थे। इस दौरान रायकेरा मेन रोड पांझर पुलिया के पास पीछे से मारूती कार से उसके पति की स्कुटी को ठोकर मार दिए। जिससे स्कुटी चालक युवक के सिर व शरीर में गंभीर चोटें आयी. महिला ने बताई मारूति कार को आरोपी मधुसुदन चौहान चला रहा था। घायल को उसके परिवार वाले रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपियों द्वारा साजिश कर हत्या की नीयत से अपराध को अंजाम देने संबंधी आवेदन पर सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया। मामले में तत्काल थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया। जिसमें आरोपी मधुसूदन चौहान पिता ईश्वर चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी रायकेरा को हिरासत में लिया गया। घटना में प्रयुक्त क्षतिग्रस्त मारुति कार को जब्तकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी की घरघोड़ा पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!